Uncategorized

हंस फाउंडेशन ने दी जरूरतमंदों को कोविड किट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर समाजसेवी संस्थाएं लगातार आगे आ रही हैं। हंस फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के जरू रतमंदों के लिए आवश्यक कोविड किट उपलब्ध कराए गए हैं। फाउंडेशन के सदस्य घर-घर जाकर जरू रतमंदों तक किट पहुंचा रहे हैं। हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज व माता मंगला देवी द्वारा गंगोलीहाट क्षेत्र की जनता के लिए काफी संख्या में किट प्रदान किए गए हैं। फाउंडेशन के सदस्य पाताल भुवनेश्वर निवासी वीरेंद्र सिंह रावल, कुंजनपुर निवासी ललित उप्रेती ने नगर में, पुलिस थाना, पेट्रोल पंप व स्थानीय जनता को मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर निश्शुल्क वितरित किए। क्षेत्र की जनता ने फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।
जौलजीवी। जिला पंचायत सदस्य गंगोत्री दताल द्वारा पहली बार वनराजि जनजाति बाहुल क्षेत्र किमखोला, गनागांव, रौतेड़ा आदि दूरस्थ क्षेत्रों में वनराजियों को सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए गए। उन्होंने आगे भी वनराजियों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
पिथौरागढ़। सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे की पहल पर इफ्को के सीनियर मैनेजर राम सिंह बिष्ट द्वारा जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत हुड़ेती के जरू रतमंद, असहाय, गरीब परिवारों के लिए 150 साबुन उपलब्ध कराए गए। पांडे ने हुड़ेती के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुनील उप्रेती को साबुन के पैकेट भेंट किए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरू रतमंदों के लिए साबुन प्रदान किए जाने पर जुगल किशोर पांडे व राम सिंह बिष्ट का आभार प्रकट किया। युवा सुनील उप्रेती ने हुड़ेती गांव में घर-घर जाकर जरू रतमंदों को साबुन के पैकेट बांटे।
थल। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अठखेत में ग्राम प्रधान पुष्पा भैसोड़ा ने निजी संसाधनों से ग्राम पंचायत के तोक अठखेत, घंगाल गांव, गोचर, दाफिला, डनोला गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों के ऑक्सीजन लेवल की जांच की। साथ ही समस्त ग्रामीणों का ब्लड प्रेशर, शरीर का तापमान भी मापा। कोविड से बचाव के लिए उन्हें मास्क व हैंड सैनिटाइजर निश्शुल्क वितरित किए गए। इस कार्य में उनके साथ पति दीपक भैसोड़ा, आशा कार्यकर्ता नीरू देवी, अमन सिंह मेहता, त्रिलोक सिंह मेहता आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!