धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा रोड स्थित हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उसके उपरांत मंदिर में हवन यज्ञ व भंडारा कर प्रसाद वितरित किया गया। देर सायं नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभा यात्रा निकाली गई। आयोजन में पुजारी भगवती प्रसाद बडोनी, देवी प्रसाद कपरवाण, पंकज मैखुरी, अरूण पुरोहित, नीरज खंडरी, प्रकाश उनियाल, प्रमोद पंवार, भारत भट्ट आदि ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *