चिकित्सा सुविधाओं में सुधार पर जोर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान(मेडिकल कॉलेज) श्रीनगर में क्वालिटी इंश्योरेंस इन मेडिकल एंड हेल्थ केयर पर व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमचंद्र पंत चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अस्पतालों में गुणवत्ता सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. पंत ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधा मिले और चिकित्सा शिक्षा के पठन-पाठन की गुणवत्ता बनी रहे, इसके लिए और भी बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस मौके प्रभारी प्राचार्य प्रो. पुष्पेंद्र सिंह, प्रो. डीके टम्टा, प्रो. दीपक डिमरी, प्रो. सतेंद्र यादव, डा. बेअंत सिंह, डा.अजय विक्रम, डा. एके पांडेय, डा. दीपा हटवाल, डॉ. अनिल द्विवेदी सहित संकाय सदस्य, पीजी छात्र और इंटर्न डॉक्टर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *