देर रात क बजा डीजे तो होगी कानूनी कार्रवाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर हरिओमराज चौहान ने शादियों के सीजन के दृष्टिगत डीजे साउंड वालों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्धारित समय से ज्यादा देर तक तीव्र ध्वनि में डीजे बजाया गया तो पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली निरीक्षक चौहान ने कहा कि तीव्र ध्वनि में देर रात्रि तक डीजे बजने से परीक्षार्थियों को भी पढ़ने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने डीजे का प्रयोग उच्च न्यायालय के मानकों के अनुरूप करने व रात्रि 10 बजे के बाद डीजे का प्रयोग किए जाने पर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में वेडिंग प्वाइंट संचालकों को भी अवगत कराया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *