राजकीय व्यवसायिक महाविद्यालय के खुलने पर जताई खुशी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद के पैठाणी में राजकीय व्यवसायिक महाविद्यालय में निदेशक सहित 34 पद स्वीकृत कराने पर भाजपा पौड़ी जिले एवं पैठाणी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं समेत आम जनता ने उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष संपत रावत ने कहा कि राजकीय व्यवसायिक महाविद्यालय की स्वीकृति मिलने के बाद राजकीय व्यवसायिक महाविद्यालय पैठाणी में संचालित होना जिले वासियों के लिए गौरव करने जैसा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के द्वारा निदेशक सहित 34 पद स्वीकृत कराये गए है। जिसके लिए पौड़ी जिले के समस्त 24 मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनका आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि राजकीय व्यवसायिक महाविद्यालय पैठाणी का कार्य लगभग अस्सी फीसदी पूरा हो चुका है। आगामी अक्टूबर में इसका लोकार्पण केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा लोकार्पण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *