बिग ब्रेकिंग

हार कर भी जीते पहलवान रवि: कुश्ती में जीता रजत पदक, भारत की झोली में पांचवां मेडल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पीएम मोदी ने रवि दहिया को दी बधाई, बोले- भारत को आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है
नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय रेसलर रवि दहिया टोक्यो ओलिंपिक में फाइनल मुकाबला हार गए और इसी के साथ भारत के स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया। उन्हें आरओसी के पहलवान जावुर युगुऐव ने हराया। हालांकि, वह पहले ही सिल्वर पक्का कर चुके थे और उन्हें इसी से संतोष करने पड़ा। वह सिल्वर जीतने वाले भारत के दूसरे पहलवान हैं। इससे पहले सुशील कुमार 2012 ओलंपिक में फाइनल में पहुंच कर सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। फाइनल मैच के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने ट्वीट करके रवि को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा, श्टोक्यो 2020 में कुश्ती में रजत जीतने के लिए भारत को रवि दहिया पर गर्व है। आपने बहुत कठिन परिस्थितियों से मुकाबलों में वापसी की और उन्हें जीता। एक सच्चे चौंपियन की तरह आपने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। शानदार जीत और भारत को गौरव दिलाने के लिए बधाई।श्
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, श्टोक्यो ओलिंपिक में पुरुषों की 57 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता में देश के लिए रजत पदक जीतने पर रवि कुमार दहिया को हार्दिक बधाई! कठिन स्थितियों में भी अपना शानदार प्रदर्शन करके आपने ओलंपिक की खेल भावना को साकार किया।आपकी सफलता देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।श्
अमित शाह ने ट्वीट किया, अविश्वसनीय रवि दहिया! जिस तरह से आपने भारत के गौरव के लिए संघर्ष किया वह वास्तव में असाधारण है। आपकी मेहनत ने एक सुनहरा इतिहास रच दिया है। हमें आप पर बेहद गर्व है। आपको भविष्य लिए शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!