देश-विदेश

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी भ्रष्ट अफसरों को चेतावनी, जांच में दोषी पाए जाने पर जेल में ठोकेंगे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

फरीदाबाद, एजेंसी। फरीदाबाद के तिगांव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्हरियाणा प्रगति रैलीश् की। भारत माता की जयघोष के साथ रैली को संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि विधायक राजेश नागर काम न करने वाले चार नकारा अधिकारियों के नाम बताएं, 15 दिनघ् के अंदर इनकी जांच करा के जिले से बाहर करेंगे। अगर जांच के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए तो उन्हें जेल का भी रास्ता दिखाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों हमारी सरकार ने ऐसे भ्रष्ट अफसरों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। हमारी सरकार मुफ्त की नीति के खिलाफ है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय राज्य मंत्री ष्ण पाल गुर्जर की मांग पर मंधावली और मंझावली के पटवार घरों को तिगांव तहसील से जोड़ने को स्वीति दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा विभिन्न मांगों की फेहरिस्त बहुत है लंबी, इनको पढ़ेंगे तो रात हो जाएगी, इनमें विभिन्न और भी अन्य मांगों को फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर मंजूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कुल 1480 करोड रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों को मंजूरी दे दी है।
रैली को संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि सरकार युवाओं को कुशल कारीगर के रूप में सक्षम कर रोजगार दिला रही है। विभिन्न गांवों के प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाएंगे। ग्रेटर फरीदाबाद में 12 करोड़ की लागत से अग्निशमन केंद्र बनेगा। ग्रेटर फरीदाबाद की 25 सड़कों को 67 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। बल्लभगढ़ से वाया तिगांव मंझावली मार्ग चार मार्गीय 68 करोड़ से बनेगा। तिगांव के राजकीय विद्यालय का जर्जर भवनघ् का 47 करोड रुपए की लागत से पुनर्निर्माण होगा। रैली में सीएम ने इसकी घोषणा की है।
इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए विधायक राजेश नागर ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के लोगों की समस्याएं और विकास की मांगे रखी। वहीं, फरीदाबाद के सासंद और केंद्रीय राज्य मंत्री ष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विधायक राजेश नागर ने जो 25 मांगें रखी हैं, उसमें मेरी भी सहमति है। सभी मांगों को स्वीत किया जाए। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों के बाद कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब ईडीसी का पैसा प्रदेश के दूसरे जिलों के विकास पर खर्च होता था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने ईडीसी से मिले करोड़ों रुपये फरीदाबाद के विकास पर ही खर्च करने की शुरुआत कीघ्। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण स्थापित करवा कर विकास के नए द्वार खोले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!