स्टैंन गन की सफाई करते समय गोली चलने से हवलदार की दर्दनाक मौत

Spread the love

देहरादून। रानीपोखरी के गांव नागाघेर में पुलिस के एक हवलदार की स्टैंन गन की सफाई करते समय गोली चलने से दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक 49 वर्षीय हवलदार सुनील ने डेढ़ महीना पहले ही अपनी पैतृक ज़मीन पर मकान खड़ा किया था। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। कल देर रात स्टेन गन की सफाई करते समय अचानक गोलियों की ताड़तड़ाहट से मोहल्ला गूँज उठा। कम से कम तीन गोलियां हवलदार सुनील कुमार की छाती में लगी जबकि सात गोलियां मकान की दीवार और खिड़की के शीशे में लगी। गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार को उनका बेटा और पत्नी तुरंत हिमालयन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के काफ़ी प्रयास किये लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बेटे ने यह जानकारी रानीपोखरी थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम उनके घर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारीयों को घटना क्रम की जानकारी दी गयी। सी ओ प्रभारी डोईवाला तुरंत मौके पर पहुंचे। आधी रात को ही फॉरेसिक टीम के साथ एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। देर रात ही सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून मोरचरी भेज दिया गया। आज सुबह डाक्टरों का पैनल बना कर पोस्टमार्टम की जिम्मेदारी दी गयी। देर दोपहर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न हुयी। इसके बाद जवान की पार्थिव देह को अंतिम सलामी के लिए पुलिस लाइन ले जाया गया। जहाँ से देर शाम उन्हें उनके नागाघेर स्थित आवास पर लाया गया। अंतिम संस्कार कल होगा। मिली जानकारी के अनुसार सुनील की ड्यूटी एयर पोर्ट स्थिति वीआईपी विश्राम ग्रह में थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *