उत्तराखंड

जोशीमठ में गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव हेतु स्वास्थ्य विभाग तैयार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। भू-धंसाव भूस्खलन प्रभावित जोशीमठ नगर क्षेत्रांतर्गत गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी की है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को गर्भवती महिलाओं की निरंतर जांच के निर्देश दिए हैं। आपदा के और हिमपात के दृष्टिगत प्रसव की सम्भावित तिथि से एक सप्ताह पूर्व गर्भवर्ती महिलाओं को चिकित्सालय में भर्ती करने के आदेश दिए गए हैं। जिन गर्भवती महिलाओं के प्रसव की सम्भावित तिथि जनवरी फरवरी में है उन महिलाओं में कुछ महिलाएं प्रशासन द्वारा बनाते गए अस्थाई शिविरों में है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डक्टर एमएस खाती ने बताया कि जिन महिलाओं का प्रसव की सम्भावित तिथि जनवरी में है उनकी संख्या 11 है। बताया कि फरवरी में जिन महिलाओं का प्रसव होना है उनकी संख्या 9 है। प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं को चिकित्सालय में लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तीन एम्बुलेंस और तीन 108 वाहनों की व्यवस्था 24 घंटे तैयार रखी गयी है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!