जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्र्नवास पौड़ी द्वारा थलीसैंण में मासिक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओें का निराकरण किया गया।
जिला कल्याण अधिकारी मेजर करण सिंह ने पूर्व सैनिक, आश्रितों की पेंशन सम्बंधित शिकायत का निवारण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या का समाधान करने का हमेशा प्रयास किया जाएगा। कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए सरकार की ओर से जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। पूर्व सैनिकों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने साइबर ठगी के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि जागरूकता से ही साइबर ठगी से बचा जा सकता है। कहा कि साइबर ठग नये-नये तरीके अपनाकर ठगी कर रहे है। इसलिए अनजान कॉल, मैसेज और लिंक पर क्लिक न करें। अपनी बैंक डिटेल और ओटीपी किसी से भी साझा न करें। इस अवसर पर ऑनेरी कैप्टन त्रिलोक सिंह, सुबेदार प्रताप सिंह, सुबेदार नरेंद्र सिंह, पूर्व सैनिक फतेह सिंह, श्याम सिंह, राम सिंह, चंद्र सिंह, नायाब सूबेदार धर्मेंद्र सिंह, श्रीमती सोपती देवी आदि मौजूद थे।