उत्तराखंड

पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याएं सुनीं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। 21वीं गढ़वाल राइफल की ओर से नगर पंचायत गजा में ब्लक स्तरीय एक दिवसीय शिविर में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याएं सुनीं गई। मौके पर कई समस्याओं का सेना के जवानों ने निस्तारण किया। अन्य समस्याओं का गढ़वाल राइफल सेंटर लैंसडाउन से निस्तारण का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को नगर पंचायत गजा स्थित बारातघर में 21वीं गढ़वाल राइफल द्वारा आयोजित एक दिवसीय शिविर में सूबेदार दिवान सिंह तथा नायक प्रमोद सिंह पंवार ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की पेंशन, स्वास्थ्य सेवा, जीवित प्रमाण पत्र बनाने आदि में आने वाली दिक्कतें के साथ अन्य समस्याएं सुनी। सेना के जवानों की ओर से 30 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य समस्याओं को गढ़वाल राइफल के सेंटर लैंसडाउन से समाधान का आश्वासन दिया। सूबेदार दिवान सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिकों के जीवित प्रमाण पत्र बनाने के लिए अनलाइन सुविधा की जा रही है, जिससे पूर्व सैनिकों को बार-बार बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शिविर में करीब 80 से अधिक पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों ने अपनी समस्याएं दर्ज करवाईं। मौके पर सूबेदार गम्भीर सिंह नेगी, हवलदार कमल सिंह,ाषिराम, गबर सिंह, हिम्मत सिंह, रणबीर सिंह, सुन्दर सिंह, बलवंत सिंह, पार्वती देवी, सुरभी देवी, बचना देवी, नागेश्वरी देवी, कबूतरा देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!