कांवड़ियों से भिड़ना पड़ा भारी! सेलाकुई बाजार में सरेआम बवाल

Spread the love

देहरादून।कांवड़ यात्रा के बीच सेलाकुई बाजार में पेट्रोल पंप के पास दो युवकों द्वारा कथित तौर पर सरेआम लड़ाई-झगड़ा, शोर-शराबा और कांवड़ियों से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही सेलाकुई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, समझाने के बावजूद दोनों युवक उग्र बने रहे और सड़क पर हंगामा करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़भाड़ वाले बाजार में किसी संज्ञेय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दोनों को काबू में लेकर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान अखिलेश शुक्ला (21) पुत्र प्रेम किशोर शुक्ला और विमल (20) पुत्र कौशल किशोर के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से ग्राम ढकिया जाट, थाना मितौली, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वर्तमान में सहसपुर क्षेत्र में रह रहे हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों को नियमानुसार परगना मजिस्ट्रेट विकासनगर के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमेर सिंह, कांस्टेबल वीर सिंह और कांस्टेबल इरशाद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *