झमाझम बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

Spread the love

रुड़की। रविवार को शहर में मौसम ने अचानक करवट बदलकर लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत दी। सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन कुछ ही घंटों मेंबादल छा गए। सुबह करीब नौ बजे घने काले बादलों के चलते दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिला। सुबह करीब 9:30 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया। हालांकि, बारिश ज्यादा देर तक नहीं चली। इसके बाद हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन दिनभर बादलों और धूप का सिलसिला जारी रहा। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में भीषण गर्मी थी। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था। ऐसे में रविवार की यह बारिश लोगों के लिए राहत बनकर आई। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग मौसम के इस बदले मिजाज का आनंद लेते नजर आए। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *