शंभू बॉर्डर पर भारी तनाव, किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

 

नई दिल्ली, एजेंसी। शंभू बॉर्डर पर एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। भारी संख्या में किसान जेसीबी मशीन और ट्रैक्टरों के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस भी बॉर्डर पर अलर्ट है। पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकर ने लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले दाग रही है। आंसू गैस के गोलों से शंभू बॉर्डर धुआं धुआं हो गया है। मौके पर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई है।
वहीं, सरकार ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार किसानों से पांचवे दौर की वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि किसानों ने सरकार के सामने 13 सूत्रीय मांगें रखी थीं, इनमें से 10 पर सहमति बन गई है। सिर्फ तीन मांगों को पूरी किए जाने को लेकर पेच फंसा है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को वक्त की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *