बिग ब्रेकिंग

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी मुनस्यारी सहित उच्च हिमालय का शेष दुनिया से टूटा संपर्क

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़/ धारचूला/ मुनस्यारी । उच्च हिमालय में अभी भी हिमपात जारी है। जिले के निचले क्षेत्रो में हल्की बूंदाबादी हुई। जिले के अधिकांश भू भाग में बर्फ की चादर बिछी है। मुनस्यारी और धारचूला का दो तिहाही भू भाग बर्फ से ढक चुका है। आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मुनस्यारी को जोडने वाली दोनों सड़कें बंद हो चुकी है। मुनस्यारी सहित उच्च हिमालय के शेष हिस्से से सम्पर्क भंग हो चुका है।
जिले में तापमान शून्य डिग्री से नीचे है। जबकि मुनस्यारी में माइनस दो डिग्री है। थल़मुनस्यारीए कैलास मानसरोवर यात्रा मार्गए तवाघाट ़नारायण आश्रमए नारायण आश्रम ़सिर्खा ए मदकोट़ बौना मार्ग भारी हिमपात से बंद हो चुके हैं। सीमांत की मुनस्यारी एधारचूला की बिजली आपूर्ति विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप है। जिला मुख्यालय सहित जिले के अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। पिथौरागढ़ का मैदानी क्षेत्रों से भी ग्यारह घंटे सम्पर्क भंग रहा। अधिकांश ऊंचाई वाले स्थानों पर पेयजल स्रोत जम चुके हैं।
जिला मुख्यालय सहित आसपास की सभी पहाडियां बर्फ से ढकी हैं। पिथौरागढ़ नगर में गिरी बर्फ पिघल चुकी है परंतु घंटाकरण से चंडाक तक का क्षेत्र अभी भी बर्फ से ढका है। नगर के लोग बर्फ का खेल खेलने चंडाक पहुंच रहे हैं। तापमान में भारी गिरावट एवं बर्फ होने से बाजार सुनसान हैं। वाहनों की आवाजाही भी सीमित है।
मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार थल़मुनस्यारी मार्ग गिरगांव से मुनस्यारी तक बर्फ से ढका है। कालामुनि से लेकर पातलथौड़ तक ढाई से तीन फीट बर्फ जमी है। मुनस्यारी बाजार मे एक फीट से अधिक बर्फ जमी है। दराती तक हिमपात हुआ है। जौलजीबी़मुनस्यारी मार्ग र्केथी बैंड के पास बंद है। भारी बर्फबारी से लोग घरों में दुबके हैं । इस क्षेत्र में प्रचार पर भी मौसम और मार्गो ने रोक लगा दी है। नामिक गांव अलग़ थलग पड़ चुका है। गिरगांव से लेकर नामिक तक मोटी बर्फ की चादर बिछ चुकी है।
धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार धारचूला कोट तक बर्फ गिरी है। चौदासए व्यास और दारमा अलग़थलग पड़ चुके हैं। कई फीट बर्फ गिरने से सोबला और गर्बाधार से आगे मार्ग बंद हो चुके हैं। डीडीहाटए कनालीछीनाए बेरीनागए चौकोड़ीए गंगोलीहाटए मड़मानलेए सौरलेखए असुरचुलाए ध्वजए थलकेदार में बर्फ की चादर बिछ चुकी है। पिथौरागढ़ए बडाबे मार्ग भी बंद है। मार्ग बंद होने से लोग पैदल चलने को मजबूर हुए हैं।पिथौरागढ़ में 37 एमएमएगंगोलीहाट में 26ए बेरीनाग में 32ए डीडीहाट में 26ण्50ए धारचूला में 54 एमएम बारिश हुई । मुनस्यारी में बारिश नहीं हिमपात हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!