होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर व्यक्ति पर केस दर्ज

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पुलिस ने होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को
पुलिस चेकिंग में चौक बाजार में होम क्वारंटाइन किया व्यक्ति दुकान चलाता मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ महामारी
अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी पीएन मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को होम क्वारंटाइन का
उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। कोतवाल अरूण वर्मा ने बताया कि दीप चंद्र
जोशी निवासी चौक बाजार 16 जून को लखनऊ से नागपुर चेन्नई होते हुये 28 जून काअल्मोड़ा पहुंचा आया। लोधिया
पुलिस सहायता केंद्र में तैनात डॉक्टरों की टीम ने उसे 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिये। लेकिन वह
नियमों का उल्लंघन कर सोमवार को चौक बाजार स्थित अपनी स्टेशनरी की दुकान में दुकान चलाते हुये मिला। अन्य
लोगों के जीवन को खतरे में डालने पर उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *