उत्तराखंड

युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। भाजपा युवा मोर्चा ने भाजपा कार्यालय में जिले के नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत और सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर अतिथि टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से आगामी चुनावों में पूरे जोश से काम करते हुए माला पहनाकर स्वागत कर सम्मान किया गया। इस मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का अहम सहयोगी संगठन है। जिसके बिना किसी भी काम की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने युवाओं को जोश से काम करने की अपील करते हुए कहा कि आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव में युवामोर्चा की भूमिका अहम रहेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि युवाओं को हर बूथ तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। हर बुथ को युवाओं के सहयोग से ही मजबूत किया जाना है। इसलिए युवा मोर्चो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का रोल पार्टी में अहम है। युवा भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही इसका लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को दिलाने का काम करें। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गुसांई ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा को हर स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। युवा मोर्चा की भूमिका को हर गतिविधि में अहम बनाने का काम किया जायेगा। सरकार व आम लोगों के बीच कड़ी का काम भी युवाओं मोर्चा को करना है। इस मौके पर महामंत्री युवामोर्चा के प्रभारी उदय रावत, जिला महामंत्री विनीत उनियाल, अमित मेवाड़, शीशराम थपलियाल, राजेंद्र जुयाल, गोपी राम चमोली सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!