चमोली। महिला घर की नीचे वाले हिस्से में सो रही थी। तड़के तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। खतरे का अहसास होते ही महिला घर से बाहर भागी। तभी घर का ऊपर का हिस्सा ढह गया।
कर्णप्रयाग क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ग्राम पंचायत कांडा मैखुरा में एक आवासीय भवन ढहने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते सतर्कता बरतने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए।
जानकारी के अनुसार, रात जानकी देवी पत्नी स्वर्गीय अनुसूया प्रसाद डिमरी अपने घर की भूतल पर सो रही थीं। तड़के लगभग चार बजे अचानक एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। खतरे का अहसास होते ही जानकी देवी तुरंत भागकर मकान से बाहर आ गईं। उनके बाहर निकलते ही पूरा मकान देखते ही देखते ढह गया।