हुकुम सिंह बने टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पाबौ पश्चिमी नयार जीप टैक्सी यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान हुकुम सिंह को टैक्सी यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी चुनाव किए गए। नवनियुक्त अध्यक्ष ने पर्वतीय क्षेत्र में टैक्सी यूनियन की समस्याएं दूर करने को सभी से सहयोग मांगा।पाबौ बाजार में करीब 70 वाहन चालकों ने नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सोमवार को पाबौ टैक्सी यूनियन के कार्यालय में बैठक की। इस दौरान टैक्सी यूनियन ने प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा के बाद नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की। जिसमें हुकुम सिंह को अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, कमल सिंह को सचिव व संजय नौटियाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। टैक्सी यूनियन के चुनाव संपन्न होने की खुशी में सभी वाहन चालकों ने मिठाई बांटी। नवनियुक्त अध्यक्ष हुकुम सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न रूट पर अपनी सेवाएं दे रहे वाहन चालकों की प्रमुख समस्याएं दूर करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *