कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत

नई टिहरी : उत्तराखंड में मौसम के तल्ख तेवर लोगों की जान पर भारी पड़ने लगे है। टिहरी जिले में एक कार खाई में गिर गई। जिसमें कार में सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के चलते कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
घटना टिहरी जिले के जाखणीधार तहसील की है। जाखणीधार-देवप्रयाग मोटर मार्ग में पेटब के पास एक स्विप्ट कार मुख्य सड़क से करीब 150 मीटर नीचे कच्ची सड़क पर जा गिरी। जिसमें दंपति की मौके पर मौत हो गई। तहसीलदार गंगादत्त पेटवाल ने बताया कि कार सवार पति-पत्नी देहरादून से अपने गांव पुनाणु जा रहे थे। मृतकों की शिनाख्त पुनाणु गांव निवासी मदन सिंह गुसाई 70 वर्ष तथा उनकी पत्नी सुंदरा देवी 68 वर्ष सवार के रूप में हुई है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *