हैदराबाद पहुंची फाइनल में, आखिरी 6 गेंदों में 6 रन नहीं बना सका इस्लामाबाद यूनाइटेड

Spread the love

नईदिल्ली, पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के एलिमिनेटर 2 के बेहद रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद किंग्समैन ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 2 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली. जहां उनका मुकाबला रविवार को पेशावर जाल्मी से होगा. बता दें कि ये हैदराबाद किंग्समैन का पहला सीजन है और वो शुरुआत के लगातार 4 मैच हारकर यहां तक पहुंचने में सफल रहे हैं.
एलिमिनेटर 2 मैच के आखिरी ओवर में जब इस्लामाबाद को जीत के लिए सिर्फ 6 रनों की जरूरत थी. तब हुनैन शाह ने कमाल की गेंदबाजी की और एक हारे हुए मैच में केवल 3 रन देकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया. उससे पहले 19वें ओवर में इस्लामाबाद ने 22 रन बटोरकर मचै को अपनी तरफ खींच लिया था, लेकिन जीत का स्वाद हैदराबाद ने चखा.
हैदराबाद किंग्समैन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज हुनैन शाह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. उन्होंने 4 ओवरों में 37 रन देकर 2 विकेट लिए. जिसमें उनका आखिरी ओवर सबसे शानदार रहा. नीचे आखिरी ओवर का वीडियो देख सकते हैं.
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ टॉस जीतकर इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए, हैदराबाद किंग्समैन ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए.
उस्मान खान ने 61 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल थे. कप्तान मार्नस लाबुशेन ने 39, साईम अयूब ने 38 और कुशल परेरा ने 37 रन बनाकर प्रमुख बल्लेबाजों की भूमिका निभाई, और किंग्समैन ने यूनाइटेड के सामने जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य रखा. इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से इमाद वसीम ने 2 विकेट लिए, जबकि क्रिस ग्रीन, रिचर्ड ग्लीसन और फहीम अशरफ ने एक-एक विकेट हासिल किया.
लक्ष्य का पीछा करते हुए, इस्लामाबाद यूनाइटेड 184 रन ही बना सकी, जिसमें मार्क चैपमैन ने 43, डेवोन कॉन्वे ने 30, शादाब खान ने 22 और क्रिस ग्रीन ने 21 रनों का योगदान दिया. हैदराबाद किंग्समैन की तरफ से हुनैन शाह और मुहम्मद अली ने दो-दो विकेट लिए, जबकि हसन खान, साईम अयूब और आकिफ जावेद ने एक-एक विकेट हासिल किया.
पाकिस्तान का तेज गेंदबाज नसीम शाह से छोटे भाई हुनैन शाह ने मैच के बाद कहा की उन्हें पूरा भरोसा था कि वे अपनी योजना पर अमल करेंगे. अल्लाह ने उन्हें यह सम्मान दिया है.
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए हुनैन ने कहा कि मैं ने पीएसएल के लिए छह से सात महीने तक कड़ी मेहनत की है. चोट से उबरकर वापसी करना एक मुश्किल दौर था, लेकिन मैंने खूब पसीना बहाया, और पीएसएल खेलना ही मेरा लक्ष्य था.
होनैन ने ये भी बताया कि इस पूरे दौर में नसीम शाह ने मेरी बहुत मदद की. उन्होंने मुझे दबाव और चुनौतियों का सामना करना भी सिखाया, इसका पूरा श्रेय मैं नसीम शाह को ही देना चाहूंगा. मैच के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आखिरी ओवर में छह रन बचाने के लिए हमने बहुत ज्यादा बातचीत नहीं की. मुझे अल्लाह पर पूरा भरोसा था, मेरा लक्ष्य छह यॉर्कर गेंदें डालना था, और उसी के अनुसार हमने अपनी फील्डिंग भी जमाई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *