करवा चौथ का उत्साह: सजना है मुझे सजना के लिए..

Spread the love

करवा चौथ पर महिलाओं ने की खूब खरीददारी
महेंदी लगवाने के साथ ब्यूटी पार्लर में दिखी भीड़
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: करवाचौथ का पर्व होता है तो महिलाएं खुद को खूब तैयार करती हैं। उनके अंदर सुंदर दिखने की चाह होती है। यही कारण है कि गुरुवार को मनाए जाने वाले करवाचौथ पर्व को लेकर को बाजार में महिलाओं की काफी चहल पहल दिखने लगी है। मेहंदी के काउंटर के साथ ब्यूटी पार्लर में सजने को महिलाओं में उत्साह बना हुआ है।
करवा चौथ पर बाजार गुलजार हो गया है। महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही है। आभूषणों के साथ ही कपड़ों की दुकानों में महिलाओं की काफी भीड़ दिखाई दी। मेहंदी लगाने वाले शिव ने बताया कि बाजार में मेहंदी की कीप काफी मेहंगी हो गई है। जिसके कारण हाथों में मेहंदी लगाने का चार्ज भी दोगुना हो गया है। बताया कि जिस मेहंदी को लगाने का चार्ज गत वर्ष तक सौ रुपये था वह अब बढ़कर दो सौ रुपये हो गया है। बाजार में दो सौ से लेकर एक हजार रुपये तक की मेहंदी उपलब्ध है। करवा चौथ पर ग्रहकों की बढ़ती भीड़ को देख व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। व्यापारी सुदर्शन ने बताया कि इस बार उन्हें पर्व पर बेहतर व्यापार की उम्मीद है। महिलाओं की डिमांड को देखते हुए व्यापारी एक माह पहले से ही करवा चौथ की की तैयारियों में जुट गए थे।
ब्यूटी पार्लर बुक
करवा चौथ की पूजा पूरे सोलह शृंगार के साथ करने और सामान्य दिनों के मुकाबले खुद को और भी सुंदर दिखाने के लिए महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर बुक कर लिए हैं। ब्यूटी पार्लर ने भी अपने रेट बढ़ा दिए हैं। बाजारों में भी ब्यूटी पार्लर संचालिकाएं खुद को इस त्योहार के लिए तैयार कर रही हैं। इसके साथ ही कुछ बड़े ब्यूटी पार्लर घर जाने की सुविधा भी दे रहे हैं। इस समय ब्यूटी पार्लर के रेट अलग-अलग सुविधाओं के साथ 15 से 20 हजार रुपये तक हैं।
दिखने लगे मेहंदी लगाने वाले
यूं तो मेहंदी लगाने वाले वर्ष भर अपना काम करते हैं लेकिन यह वह समय होता है जब मेहंदी लगाने वाले बाजार में सड़कों किनारे नजर आने लगे हैं। मालनी मार्केट, झंडाचौक जिला परिषद मार्केट में जगह-जगह मेहंदी लगाने वाले नजर आए। इसके पास महेंदी लगाने वाली महिलाओं की भीड़ दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *