कोटद्वार-पौड़ी

पार्टी कहेगी तो गढ़वाल से लडूंगा लोकसभा चुनाव: त्रिवेंद्र

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की पत्रकारों से वार्ता
कहा प्रधानमंत्री से प्रदेश के बेहतर विकास के लिए हुई वार्ता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही है। यदि पार्टी व केंद्रीय नेतृत्व उन्हें गढ़वाल से चुनाव लड़ने को कहेगा तो वह अवश्य मैदान में उतरेंगे। कहा कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर प्रदेश के बेहतर विकास को लेकर चर्चा की। उन्हें गर्व है कि उनके कार्यकाल में बनाई गई योजनाएं आज धरातल पर नजर आ रही है।
बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने पनियाली गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि वह एक समाज सेवी है। इसलिए वह प्रदेश के बेहतर विकास को लेकर सदैव कार्य करते रहेंगे। कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई। आज उन्हें यह देखकर गर्व होता है कि प्रदेश का युवा होमस्टे योजना सहित कई अन्य योजनाओं से जुड़कर अपनी आर्थिकी को मबूत कर रहा है। उन्होंने विधानसभा में हुए भर्ती घोटाले पर अपन पक्ष रखते हए कहा कि विधानसभा प्रदेश की गोमुख है और गोमुख को पवित्र किए बिना हम गंगा को स्वच्छ नहीं कर सकते। वर्तमान में युवा भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच करवाने की मांग उठा रहे हैं। लेकिन, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सीबीआई का भी दुरुपयोग हो जाता है। कहा कि हमें केंद्रीय एजेंसियों के बजाय खुद की एजेंसियों पर भरोसा रखना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि युवाओं को अवश्य ही न्याय मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जिलों के बजाय विकास को मजबूत करने की भी बात कही। कहा कि प्रशासन इकाईयों को बढ़ाने से सरकारी धन का दुरुपयोग होगा। इस धन को हम विकास पर खर्च कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!