दिल्ली, बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश-अंधड़ की चेतावनी, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Spread the love

नईदिल्ली, भीषण गर्मी के बीच इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं अंधड़-बारिश के कारण सूरज की तपिश कमजोर पड़ती दिख रही है तो कहीं ओलावृष्टि ने लू के थपेड़ों से राहत प्रदान की है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 15 राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 3-5 डिग्री तक की गिरावट होगी। इसी के साथ 4-5 मई को तेज बारिश चलने का अनुमान जताया गया है।
आईएमडी ने शनिवार को बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और केरलम में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में 4 मई को मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे तापमान में 3-5 डिग्री तक की गिरावट आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली समेत एनसीआर इलाके में आज बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान पर हल्का ब्रेक लगा है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है, लेकिन उमस और गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने राजधानी में 4-5 मई को मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री रह सकता है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *