देश-विदेश

विदेशों मैं जैसे लड़कियां बयफ्रेंड बदलती, नीतीश कुमार वैसे सरकार बदलते हैं: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा के बड़बोले नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार में नीतीश कुमार की भाजपा से अलग होकर महागठबंधन के साथ हाथ मिलाकर नई सरकार बनाने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कि वो उस वक्त विदेश में थे। एक ने उनसे कहा कि ये तो ऐसा है जैसे हमारे यहां लड़कियां बयफ्रेंड बदलती हैं। बिहार में नीतीश कुमार की भी यही स्थिति है।
बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए नीतीश कुमार को आठ दिन हो चुके हैं लेकिन, भाजपा नेताओं का नीतीश कुमार पर हमला जारी है। नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन छोड़कर तेजस्वी यादव की राजद और कांग्रेस पार्टी के साथ बिहार में नई सरकार बना ली है। उधर, बिहार में एक बार फिर जंगलराज का दावा करने वाले पार्टी के नेताओं में एक कैलाश विजयवर्गीय ने नीतीश कुमार पर बड़ा बयान दिया है। उनके बयान से राजनीति गर्मा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, इंदौर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, मैं विदेश में था जिस दिन बिहार की सरकार बदली तो एक ने बोला कि ये तो हमारे यहां होता है लड़कियां बयफ्रेंड कभी भी बदल लेती हैं। बिहार के मुख्यमंत्री की भी ये ही स्थिति है कब किससे हाथ मिला लें कब किसका हाथ छोड़ दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!