गंगोलीहाट में भाजपाईयों ने पुष्कर धामी को सीएम बनाने को की महाकाली मंदिर में पूजा –

Spread the love

पिथौरागढ़। पुष्कर धामी को सीएम बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रसिद्घ शक्तिपीठ हाटकालिका मंदिर में पूजा-अर्चना की। खुद धामी भी वीडियो कल के माध्यम से पूजा में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा धामी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। सीएम पद के असली हकदार वही हैं।
मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाटकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पुष्कर धामी को फिर से सीएम बनने की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा प्रदेश में पुष्कर धामी के रूप में सीएम चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ा गया। भाजपा ने उनके नेतृत्व में बहुमत हासिल किया है। दुर्भाग्य है कि वे अपनी सीट पर हार गए। लेकिन जिस तरह उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए सीएम रहते हुए बेहद कम समय में बेहतरीन निर्णय लिए, उसके हिसाब से आलकमान को फिर से उन्हें सत्ता सौपनी चाहिए। इससे प्रदेश विकास के पथ पर आगे दौड़ेगा। प्रदेश के विकास के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है। इस दौरान धामी खुद भी वीडियो कल के माध्यम से पूजा में शामिल हुए और मां हाटकालिका के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावल, मोहन कार्की, बसन्त लाल साह, छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती, नीरज बिष्ट, राहुल गड़िया सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *