उत्तराखंड

पंचपुरी रिक्शा चालक यूनियन ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

हरिद्वार। पंचपुरी रिक्शा चालक यूनियन ने रेलवे स्टेशन के सामने स्थित श्री गरीबदासीय आश्रम में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर सभी को होली की शुभकामनाएं दी। यूनियन के अध्यक्ष राजू मनोचा एवं महामंत्री प्रेमकुमार ने सभी अतिथीयों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों व उमंगों का पर्व होली आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करने वाला पर्व है। उमंगों के इस पर्व को सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। प्रातिक रंगों का प्रयोग करते हुए होली मनाएं। यूनियन के संरक्षक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाषचंद, श्री गरीबदासीय आश्रम के महंत स्वामी हरिहरानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि होली भारतीय संस्ति का मुख्य पर्व है। भारतीय संस्ति व मर्यादाओं के अनुरूप होली मनाते हुए गरीब, जरूरतमंदों को भी अपनी खुशीयोंं में शामिल करें। यही इस पर्व की सार्थकता है। इस अवसर पर पार्षद अनिरूद्घ भाटी, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, तरुण अहूजा, जनी अरोड़ा, भोला शर्मा, सुनील मनोचा, अनिल अरोड़ा, नीरज जैन, सुरेश अरोड़ा बब्बी, सुरेश गुप्ता शंकरलाल, कश्मीरा लाल, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, कैलाश, हरि कश्यप, अमरनाथ, मनीराम, अजय कुमार टिंकू, धर्मपाल, लतीफ, संजीव कुमार, राकेश कुमार, रमेश कुमार, नीतू, विजय कुमार, सतीश कुमार, राहुल कुमार, लड्डन, प्रीतम, कलुआ, जमील, सुरेश कुमार, दिलचंद, राजेंद्र, बलराम, उदेश, चंद्रपाल, पप्पू, चिरंजी, चतर सिंह,ाषिपाल, ताहिर हुसैन, रिक्शा यूनियन रोडवेज के प्रधान परमिंदर कुमार, अटो रिक्शा यूनियन के प्रधान कपिल बिश्नोई, अटो रिक्शा यूनियन के रेलवे स्टेशन के अध्यक्ष रवि शर्मा, टाटा सुमो यूनियन के अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी, टैक्सी यूनियन पंचपुरी के अध्यक्ष नाथीराम सैनी, देवभूमि टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष महेश कुमार कुकरेती, अनूप मनोचा, मुकेश मनोचा, ललित गुप्ता आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान राधा ष्ण की वेशभूषा में धार्मिक गीतों पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया तथा सभी ने एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!