जसपुर में 38 मदरसा छात्रों को पगड़ी बांध कर दी डिग्री

 

काशीपुर। मदरसा बदरूलऊलूम के दस्तार बंदी कार्यक्रम में 38 छात्रों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। उलेमाओं ने नबी के बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया। शुक्रवार रात को लकड़ी मंडी चौक पर हुए जलसे का आगाज कारी इस्राइल ने नात पाक से किया। राजस्थान से आये मुख्य अतिथि मुफ्ती इशहाक अहमद ने बुनियादी चीजों के बारे में बताया। मदरसे में तालीम पाने वाले 06 मौलवी, 20 कारी, 08 आलिम, 04 हाफिजों को पंगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। निजामत मो़ इनाम ने की। इस दौरान मुफ्ती शमीम, मो़ असीरुद्दीन, हाफिज अहमद अली, मौलाना उस्मान, अफजाल अहमद, मीनू, नाजिम, समीर, मौलाना सुएब आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *