लड़की पैदा होने पर गर्भवती महिला से मारपीट, पति समेत ससुराल पक्ष पर मुकदमा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर लड़की पैदा होने पर मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि उसे उक्त लोगों से जान का खतरा है। पुलिस ने मामले में पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पदमपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चार माह की गर्भवती है। इससे पूर्व उसने एक बेटी को जन्म दिया, जिसे लेकर उसका पति सूरज व ससुराल के अन्य लोग आज तक उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उसका हाथ काटा और उसके पेट पर लात मारी। अब महिला पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह बच्चे के लिंग की जांच कराए, धमकी दे रहे हैं कि यदि लड़की होगी तो बच्चा गिरा देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *