Uncategorized

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया खाली सिलेंडरों संग प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जमनपुर सेलाकुई में रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान चौक बाजार में भाजपा सरकार के पुतले को भी आग के हवाले किया गया। बुधवार दोपहर जमनपुर में एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में हाथों में पार्टी के झंडे और खाली सिलेंडरों के साथ विरोध रैली निकाली। चौक बाजार तक रैली के रूप में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केन्द्र की डबल इंजन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के पुतले को भी आग के हवाले कर बढ़ती महंगाई पर आक्रोश जताया। प्रदेश महामंत्री आकिल अहमद ने डबल इंजन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार के बीच आम जनता पिस रही है। आए रोज सरकार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में इजाफा कर रही है। जिससे आम आदमी के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि एक मजदूर अपने परिवार का भरण पोषण तक नहीं कर पा रहा है। एक और कोरोना और दूसरी ओर महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। कहा कि भाजपा की इस भ्रष्ट और जन विरोधी सरकार को जनता खुद जवाब देगी। प्रदर्शन करने वालों में वाहिद इकबाल, हाजी सूफी सरीफ, सुरजीत सिंह, देवी सिंह, सोयब, अरशद खान, आलीम खान, अमन खान, जगदीश शर्मा, मो. शमसाद, अरशद, रियासुदीन, परवेज, इक़बाल, अमजद, अफजल, अंजार अहमद, फिरोज, नदीम खान, उज्वल शर्मा, प्रशांत गुप्ता, साकिब, सावन, हसन खान, नाजिम खान, आदिल, हरिदर्शन शर्मा, मेहरबान, फरमान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!