उत्तराखंड

प्रतापनगर में कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नईटिहरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय प्रतापनगर में विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हुई है। आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की नाकामयाबी को आम जन तक पहुंचाने की अपील की है। पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश का विकास ठप हो गया है, कोरोना महामारी के कारण निजी क्षेत्रों में काम करने वाले युवा बेरोजगार हो गया है, सरकार उनके रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं कर रही है, महंगाई के कारण आम जनता परेशान है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस,खाद्य तेल तथा अन्य सामग्री की कीमत आसमान छू रही है, लेकिन भाजपा सरकारें बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह नाकामयाब है। कहा आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को इसका जबाव देगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवी सिंह पंवार ने कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र के लोगों के साथ भाजपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। प्रतापनगर के लोगों द्वारा लगातार प्रतापनगर को अलग जिला बनाने के साथ ही प्रतापनगर के खुले विभिन्न विभागों के उपखंड कार्यालय में अधिकारियों की तैनाती की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन दफ्तरों में अधिकारियों की तैनाती नहीं हो पा रही है। जसके कारण आम जनता को परेशान होना पड़ रहा है। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा, मुरारीलाल खंडवाल, धूम सिंह रागड, पुरुषोत्तम थलवाल,जसबीर कंडियाल ,उदय रावत, जोत सिंह बिष्ट ,महावीर पंवार , बर्फचंद रमोला विरज लाल, मदन सिंह सजवाण, राकेश थलवाल,धनपाल महर सुशीला भट्ट,आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!