बिग ब्रेकिंग

पीएम मोदी की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मौर्य व पाठक बने डिप्टी सीएम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत तथा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साड्ढथ 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभारी और 20 राज्यमंत्री ने शपथ ग्रहण की।
योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी के इकाना स्टेडियम में दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। योगी आदित्यनाथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम शामिल हुए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविन्द कुमार शर्मा, योगेन्द्र उपाध्याय, आशीष पटेल और निषाद पार्टी के संजय निषाद ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
कैबिनेट मंत्री के बाद स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। दो-दो मंत्रियों को एक साथ शपथ दिलाई गई। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल व कपिल देव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल व संदीप सिंह, गुलाब देवी व गिरीश चन्द्र यादव, धर्मवीर प्रजापति व असीम अरुण, जेपीएस राठौर व दयाशंकर सिंह तथा नरेन्द्र कश्यप व दिनेश प्रताप सिंह, तथा अरुण कुमार सक्सेना व दयाशंकर मिश्र श्दयालूश् ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली गई।
स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्रियों के बाद चार-चार राज्य मंत्रियों ने एक साथ शपथ ग्रहण की। मयंकेश्वर शरण सिंह, दिनेश खटीक, संजीय गौंड, बलदेव सिंह औलख व अजीत पाल ने एक साथ शपथ ली। जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल श्मुन्नू कोरीश् संजय गंगवार व बृजेश सिंह ने साथ-साथ शपथ ली। केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर व अनूप प्रधान श्वाल्मीकिश् ने एक साथ शपथ ली। प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर श्गुरुश् रजनी तिवारी व सतीश शर्मा ने शपथ ली। दानिश आजाद अंसारी व विजय लक्ष्मी गौतम ने एक साथ शपथ ली।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही भारतीय जनता पार्टी को योगी आदित्यनाथ के रूप में विधायक दल के नेता भी दोबारा मिला है। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2़0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के साथ पुरानी कैबिनेट में रहे विधायकों का सम्मान भी बरकरार रखा गया है। योगी आदित्यनाथ शाम को चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो उपमुख्यमंत्री और 50 मंत्रियों के साथ शपथ ली। इनमें से 22 मंत्री उनकी पहली सरकार के कार्यकाल के हैं। शपथ ग्रहण के बाद शाम को सात बजे योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी।

आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2़0 में कई बड़े चेहरे बाहर, विधायक बनने के बाद भी नहीं बनाए गए मंत्री
लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनके साथ दो डिप्टी सीएम सहित 52 मंत्रियों ने भी सरकार चलाने की तैयारी की, लेकिन कई बड़े चेहरे चुनाव जीतने के बाद भी सरकार से बाहर हैं। आज योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 52 मंत्रियों के साथ शपथ ली।
योगी आदित्यनाथ सरकार 2़0 में छह बड़े चेहरों के साथ मोहसिन रजा को सरकार में शामिल नहीं किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सतीश महाना, श्रीकांत शर्मा, सिद्घार्थनाथ सिंह, महेन्द्र सिंह तथा नीलकंठ तिवारी को इस बार सरकार में जगह नहीं मिली है। इनके साथ ही कैबिनेट मंत्री रहे आशुतोष टंडन श्गोपाल जीश् तथा राज्य मंत्री मेहसिन रजा को योगी आदित्यनाथ सरकार 2़0 में शामिल नहीं किया गया है। सतीश महाना कानपुर के महाराजपुर, श्रीकांत शर्मा मथुरा, सिद्घार्थनाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम आशुतोष टंडन श्गोपाल जीश् तथा नीलकंठ तिवारी ने वाराणसी दक्षिणी विभानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है। महेन्द्र सिंह तथा मोहसिन रजा विधानसभा परिषद के सदस्य हैं।
इनके साथ ही कैबिनेट मंत्री रहे जय प्रताप सिंह तथा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे अशोक कटारिया को भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। इनके साथ कैबिनेट मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री तथा रमापति शास्त्री के साथ राज्य मंत्री अतुल गर्ग, श्रीराम चौहान, जय कुमार जैकी, अनिल शर्मा, सुरेश पासी, चौधरी उदय भान सिंह, रामशंकर सिंह पटेल, नीलिमा कटियार, महेश गुप्ता तथा जीएस धर्मेश को भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।
मोहसिन रजा की जगह मुस्लिम चेहरे के रूप में दानिश आजाद अंसारी को मौका मिला है। मोहसिन रजा की जगह राज्य मंत्री बने दानिश आजाद अंसारी ने लखनऊ विश्विद्यालय से बीकम और फिर मास्टर अफ क्वालिटी मैनेजमेंट व मास्टर अफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। युवा चेहरा और बुलंद आवाज वाले अंसारी छह वर्ष तक भाजपा से जुड़े छात्र संगठन यानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता रहे। 2017 में उनको उर्दू भाषा समिति का सदस्य बनाया गया। 2022 के चुनाव से ठीक पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का महामंत्री बनाया गया।
बलिया के रहने वाले दानिश ने लखनऊ में पढ़ाई की है। दानिश आजाद अंसारी मूल रूप से बलिया के बसंतपुर के रहने वाले हैं। 32 वर्षीय दानिश ने 2006 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से बी़कम की पढ़ाई पूरी की। दानिश ने खुलकर युवाओं के बीच एबीवीपी के साथ-साथ भाजपा और आरएसएस के लिए माहौल बनाया। इसमें भी खासतौर पर मुस्लिम युवाओं के बीच में वह काफी सक्रिय रहे।

सीएम पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ का पहला ट्वीट
लखनऊ , एजेंसी। 37 साल बाद इतिहास रचने वाले योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री बन गए हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजिक शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ले ली है। इसके बाद दो डिप्टी सीएम को भी शपथ दिलाई गई। योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के बाद योगी आदित्यनाथ को बधाई और शुभकामनाओं का दौर शुरू हुआ तो रुकने का नाम नहीं लिया।
ट्वीटर पर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राजनाथ और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने योगी और उनकी टीम को बधाई देते हुए एक के बाद एक ट्वीट किए। यूपी में दूसरी बार सीएम बने योगी आदित्यनाथ ने भी शुभकामनाएं देने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। योगी आदित्यनाथ ने शपथ लेने के बाद सबसे पहला ट्वीट प्रधानमंत्री मोदी को किया। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा, नए उत्तर प्रदेश को विकास के सुपथ पर गतिमान रखने के लिए आपकी शुभकामनाएं हमें ऊर्जा प्रदान करेंगी। आपकी शुभकामनाओं हेतु आभार। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को ट्वीट किया। योगी आदित्यनाथ ने आभार जताते हुए लिखा, आपके प्रेरणादायी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नित नवीन ऊंचाइयों का स्पर्श कर रहा है। विकास की यह यात्रा प्रदेश में सतत जारी रहेगी।

40 में से 33 सीटें देने वाले ब्रज क्षेत्र को मिला जीत दिलाने का इनाम, चार कैबिनेट समेत सात बने मंत्री
आगरा , एजेंसी। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के ब्रज में अच्टे प्रदर्शन का परिणाम शुक्रवार को योगी सरकार 2़0 में भी नजर आया। ब्रज से चार कैबिनेट समेत सात मंत्री बनाए गए हैं, जबकि पिछली बार सरकार गठन के समय चार विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान मिला था।
उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर आईं बेबीरानी मौर्य (आगरा ग्रामीण), योगेंद्र उपाध्याय (आगरा दक्षिण), चौधरी लक्ष्मीनारायण (छाता, मथुरा) और जयवीर सिंह (मैनपुरी सदर) को इस बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
वहीं अतरौली से विधायक और कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह के साथ ही आगरा निवासी एमएमसी धर्मवीर प्रजापति को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा अलीगढ़ की खैर सुरक्षित सीट से निर्वाचित अनूप वाल्मीकि को राज्यमंत्री बनाया गया है।
ब्रज क्षेत्र में आने वाले आगरा-अलीगढ़ मंडल की 40 में से 33 सीटें जीतकर भाजपा ने इस बार सबको चौंकाया था। किसान आंदोलन समेत कई मुद्दों के चलते इलाके में बड़े नुकसान की आशंका भाजपा को थी, मगर वह वर्ष 2017 के प्रदर्शन से महज एक सीट (34) ही दूर रही।
पिछली बार आगरा जनपद के खाते में एक भी मंत्री पद नहीं था लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार में दो राज्यमंत्री मिल गए थे। इस बार दो कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मिलने से आगरा का कद ऊंचा हो गया।
चौधरी लक्ष्मीनारायण को उनके अनुभव के चलते कैबिनेट मंत्री पर दोहराया गया है, तो यादव लैंड में प्रभावी जीत का तोहफा जयवीर सिंह को मिला है। पिछली योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे श्रीकांत शर्मा ने एक लाख मतों से जीत हासिल की। उनके समर्थकों को इस बार भी उनके मंत्रिमंडल में आने की उम्मीद थी लेकिन निराशा हाथ लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!