बिग ब्रेकिंग

शारदा के जलस्तर को देखते हुए रेड अलर्ट, बैराज पर रोके गए वाहन, बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे कई जगह बंद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बनबसा(टनकपुर)/जोशीमठ/ उत्तरकाशी। उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर से लोग दहशत में हैं। कुमाऊं मंडल के टनकपुर बनबसा में शारदा नदी के जलस्तर को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से बैराज पर वाहनों को रोक दिया गया है।
बनबसा में शारदा का जल स्तर 103149 क्यूसेक पहुंचा। जिसके चलते रेड अलर्ट जारी किया गया। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागलनाला, टंगणी, हेलंग,मारवाडी पुल के समीप अवरूद्ध है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी कल्याणी हरेती के पास मार्ग बाधित है।
प्रदेश में बारिश अपना कहर बरपा रही है। गौरीकुंड में हुए भारी भूस्खलन में 20 लोग लापता है। जिनकी खोजबीन के लिए अब ड्रोन कैमरा की मदद ली गई है। अभी तक किसी भी लापता का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन अपनों को मिलने की आस में यही बैठे इंतजार कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!