उत्तराखंड

तीर्थनगरी में बढ़ी ठिठुरन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ाषिकेश। कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने से तीर्थनगरी में ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार को दिन के तापमान में मामूली इजाफा भी सर्दी के असर को कम नहीं कर पाया। तड़के से ही छाये कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। ठंड के चलते इन दिनों बाजार की चहल-पहल भी गायब है। दिन ढलने से पहले ही विभिन्न मार्गों पर सन्नाटा पसर रहा है। सोमवार को बीते दिनों की तरह सुबह से ही कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे के चलते लोगों के कामकाज पर भी गहरा असर पड़ा। ठंड से बचने को लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। सुबह 11 बजे सूर्यदेव के दर्शन होने पर कुछ राहत मिली। लेकिन शाम 4 बजते ही फिर कोहरा छाना शुरू हो गया। करीब पांच बजे बाद बाजार में सन्नाटा पसर गया। कोहरे के चलते दिल्ली-यूपी और पंजाब रूट की बसें अपने निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटे देरी सेाषिकेश पहुंचीं। रात दिल्ली से 10 बजे चलने वाली उत्तराखंड और यूपी की बसें सुबह 5 बजेाषिकेश पहुंच रही है। जबकि आम दिनों में बस तड़के साढ़े तीन बजे तक पहुंच जाती है। इसी तरह सोमवार को दिल्ली पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से पहुंची। जबकि उत्कल एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। उधर, हवाई सेवाओं पर भी कोहरे का असर देखने को मिला। सुबह 7़20 बजे जौलीग्रांट से आने वाली एयर लाइंस की सेवा करीब तीन घंटे देरी से एयरपोर्ट पहुंची। इसके चलते यात्रियों को विमान का इंतजार करना पड़ा। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक पीके भारती का कहना है कि दिल्ली-यूपी रूट की बस सेवाएं कोहरे के चलते लेट हो रही है। रेलवे के स्टेशन मास्टर पीएस परिहार का कहना है कि दिल्ली-ाषिकेश और उत्कल देरी सेाषिकेश पहुंची। दूसरी और सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!