Uncategorized

11 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। ठेका प्रथा समाप्ति व अन्य मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन के लिए कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मियों ने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा लंबे समय से वे अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सोमवार को संगठन के शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में कर्मी नगरपालिका परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में कर्मी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा ठेका प्रथा से कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। स्थानीय निकायों के साथ ही अस्पतालों और सरकारी विभागों में स्थाई पदों पर भर्ती शुरू की जाए। कहा सालों से कई कर्मी संविदा, आउटसोर्स व उपनल के माध्यम से कार्यरत हैं उन्हें नियमित किया जाना चाहिए। उन्होंने अकेंद्रित एवं केंद्रित कर्मचारियों की नियमावली, मृतक आश्रित नियमावली में संशोधन करने की मांग उठाई है। वर्ष 2005 से बंद पुरानी पेंशन बहाल करने को कहा है। कर्मचारियों का जीवन बीमा, राज्य कर्मचारियों की तरह विभिन्न भत्ते, निकायो को आयोजित आवासो में मालिकाना हक देने व वाल्मीकि समाज के स्थाई व जाति प्रमाण को प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाए। साथ ही उन्होंने पर्यावरण मित्र पदनाम में संशोधित कर सफाई सैनिक करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!