उत्तराखंड

निर्दलीय प्रत्याशी रांगड़ ने कमांद व कंडीसौड़ में किया जन संपर्क

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। धनोल्टी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी महावीर रांगड़ ने रविवार को कमांद, कंडीसौड़ सहित आस-पास के आधा दर्जन गांवों में गहन जन संपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर उन्होंने जनता को अवगत कराया कि वे जनता व धनोल्टी विधानसभा के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। भाजपा में उपेक्षा के चलते उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरना पड़ा है। जनता उन्हें मत देकर विजयी बनाये जनता से सेवकों के साथ छलावा करने वाले दलों को भी सबक सिखाने का काम करे। उन्होंने कहा कि उन्हें धनोल्टी विधानसभा के हर क्षेत्र से बेहतर सपोर्ट मिल रहा है। उनकी जीत है। जनता का जो समर्थन मिल रहा है। उसके लिए वे जनता के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि धनोल्टी विधानसभा को बीते पांच सालों में कोई विकास नहीं हो पाया है। इसके बाद भी भाजपा ने ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया है। जो विकास की परिभाषा से कोसों दूर है। जनता की मांग पर उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!