भारत-पाकिस्तान युद्ध के महा नायक को किया सम्मानित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : पूर्व सैनिक सेवा कल्याण समिति श्रीकोट गंगानाली(श्रीनगर) उत्तराखण्ड के गौरव सैनानियों ने 1971 के वीर शहीदों की वीरता को नमन करते हुए विजय दिवस मनाया। इस मौके पर 1971 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध में महा नायक रहे आ. के. प्रेम सिंह पटवाल (रि.) का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कर्यक्रम में उपस्थित कारगिल शहीद शिव सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी सुनीता देवी बिष्ट को भी पुष्प गुच्छ एवं संगठन के प्रतीक चिह्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गौरव सैनानियों ने सीएसडी एवं ईसीएचएस से संबंधित कई प्रस्ताव रखे। संगठन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी ने कहा कि जो भी प्रस्ताव आये हैं उन्हें संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। कार्यक्रम में अनुसूया प्रसाद मलासी, रामचंद्र सिंह चौहान, सचिदानन्द शैली, वर्षा देवी, कल्पेश्वरी भंडारी, सुभद्रा देवी नेगी, उदय सिंह, चतर सिंह राणा, पारेश्वर पांडेय, बलदेव सिंह नेगी आदि गौरव सैनानी शामिल हुए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *