उत्तराखंड

नेपाली नागरिकों के लिए चुनाव से जरूरी रोजगार, कर रहे भारत का रुख

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

पिथौरागढ़। नेपाल में 13 मई को निकाय चुनाव हैं। लेकिन नेपाली नागरिकों के लिए इसके कोई मायने नहीं हैं। उनके लिए चुनाव से जरूरी रोजगार है, जिसकी तलाश में बढ़ी संख्या में नेपाली नागरिक चुनाव छोड़ भारत का रुख कर रहे हैं।नेपाल में चुनावी प्रचार चरम पर है और निकाय चुनाव में महज 12 दिन शेष हैं। लेकिन नेपाली नागरिकों के लिए चुनाव से जरूरी रोजगार है। रोजगार के लिए बड़ी संख्या में भारत का रुख कर रहे नेपाली नागरिक इसका प्रमाण हैं। इन दिनों नेपाली नागरिक झूलाघाट, धारचूला, गड्ढाचौकी, गौरीफंटा नाकों से भारत में प्रवेश कर रहे हैं। रोजगार के लिए ये नागरिक भारत के महानगरों में पहुंचते हैं। वेदकोट नगरपालिका 3 के बलदेव विक ने कहा नेपाल में राजनैतिक दलों ने रोजगार के लिए कुछ नहीं किया। नेपाल में रोजगार के कोई साधन नहीं है। ऐसे में उनके लिए चुनाव से जरूरी रोजगार की तलाश है, जिसके लिए वे भारत पहुंचे हैं। पुरच्यूड़ी के राजू लोहार ने कहा की नेपाल में चुनावी माहौल के बीच वे रोजगार के लिए भारत आने को मजबूर हैं। कहा राजनैतिक दल केवल चुनाव तक ही सीमित हैं। रोजगार की बात कोई नहीं करता। ऐसे में उनके लिए चुनाव के कोई मायने नहीं है।
सीमा पर भारत में प्रवेश करने वाले नेपाली नागरिकों की लगी है भीड़
झूलाघाट। रोटी-बेटी के साथ ही नेपाली नागरिकों का भारत के साथ रोजगार का भी संबंध है। सालों से नेपाली नागरिक भारतीय महानगरों में रोजगार के लिए पहुंचते हैं। इन दिनों बढ़ी संख्या में नेपाली नागरिक भारत में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे दोनों देशों की सीमाओं में नेपाली नागरिकों की खासी भीड़ जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!