कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा की गलत नीतियों के कारण बर्बादी की ओर बढ़ रहा देश 

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस सेवादल द्वारा जिलाध्यक्ष के घमंडपुर स्थित आवास पर ध्वह वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को इनकी गलत नीतियों को घर-घर पहुंचा कर इन्हें सत्ता से बेदखल करना होगा।
कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ध्वज बंदन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। रविवार को ध्वजारोहण से पूर्व वंदे मातरम का गान कर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता नेगी, देवेंद्र भट्ट व भारत सिंह नेगी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गीता नेगी ने कहा कि आज देश में मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाईचारा खत्म हो गया है, ऐसी देशद्रोही पार्टी का सत्ता में रहना देश के लिये घातक है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता नेगी, पौड़ी जिलाध्यक्ष सुमित रावत, कोटद्वार जिलाध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, आशुतोष कंडवाल, विनोद रावत, मान सिंह राजपूत, वीरेंद्र रावत, महेश शाह, शुभलोक रावत, गौरव ठाकुर, मनमोहन नेगी, प्रताप सिंह टम्टा, प्रीती सिंह, प्रेरणा रावत, पूजा भट्ट, अतुल नेगी, मनोज बिष्ट, सौरभ पाण्डेय, कै. चंद्रमोहन, मनोहर लाल, गिरधारी लाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!