छात्रों को दी साइबर सिक्योरिटी और हैकिंग की जानकारी

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: स्काई सिक्योरिटी व ऐराईज कंप्यूटर्स की ओर से छात्र छात्राओं को साइबर सिक्योरिटी और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी गई।
ऐराईज कंप्यूटर्स दुर्गापुरी में स्काई सिक्योरिटी के संस्थापक और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ आकाश बडोला, ऐराईज कंप्यूटर्स के तकनीकी प्रशिक्षक आशीष गौनियाल ने छात्र-छात्राओं को साइबर सिक्योरिटी की जानकारी दी। उन्होंने कंप्यूटर हैकिंग, साइबर अटैक व ऑनलाइन स्कैम के बारे में भी बताया। कहा कि छात्र भविष्य में इन खतरों के प्रति आगाह रहें। कार्यशाला में कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के करीब 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *