ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड द्वारीखाल की न्याय पंचायत सुराड़ी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही उसका निराकरण किया। इस दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
चैंलूसैंण मिलन केंद्र में आयोजित शिविर की अध्यक्षता लैंसडौन वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी जीवन मोहन दगाड़े ने किया। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर ग्रामीणों को आत्मनिर्भरता की ओर अपना कदम बढ़ाने चाहिए। शिविर में ग्रामीणों ने सड़क, पानी व बिजली सहित 53 शिकायतें दर्ज की, जिसमें से 30 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। शेष शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। शिविर में करीब 550 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डीएफओ ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राणा, अर्जुन सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख कौशल्या देवी, खंड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *