महिलाओं के अधिकारों की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में महिला समानता दिवस पर राजनीति विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी।
कार्यशाला का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर एमडी कुशवाहा द्वारा किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। राजनीति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉक्टर अजीत सिंह द्वारा महिला उत्थान पर अपने विचार प्रकट किए गए। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता डॉ. संजीव कुमार के द्वारा महिला अधिकारों की बात की गई। कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. संत कुमार ने कहा कि महिला समानता दिवस एक ऐसा दिन है जिसको महिला सम्मान और महिलाओं के अधिकारों के लिए एक बड़ी विजय के रूप में देखा जाता है। कहा कि इस दिन 26 अगस्त को महिलाओं के समान अधिकारों की पैरवी करने वाले दिन के रूप में देखा जाता है महिला समानता दिवस में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भूमिका का निर्वाह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *