वन्य जीवों के महत्व की दी जानकारी

Spread the love

वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों व ग्रामीणों से वन्य जीव सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया।
राजकीय इंटर कालेज मटियाली में मटियाली रेंज व हंस फाउंडेशन की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। वन पंचायत सरपंच कुतुबुद्दीन ने बताया कि वन्य जीव सप्ताह का प्राथमिक उद्देश्य विलुप्त होने वाले वन्य जीवों को संरक्षित करना है। जीवों व वनों की सुरक्षा के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए। गोष्ठी में वन विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि बिना पर्यावरण संरक्षण हम धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है। इस मौके पर द हंस फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक सतशी बहुगुणा, कंप्यूनिटी आर्गनाइजर सूरज कुमार, कमलेश रतूड़ी सहित वन विभाग के कर्मचारी व ग्रमाीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *