साहिबजादों के बलिदान की दी जानकारी
पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वीर बाल दिवस पर पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत के विद्यार्थियों ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान को याद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का भी संकल्प लिया।
आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को साहिबजादों के बारे में बताया। कहा कि किसी भी राष्ट्र की पहचान उसके सिद्धान्तों, मूल्यों, परम्पराओं व आदर्शों से होती है। इन्हीं आदर्शों का जीवंत उदाहरण है खालसा पंथ के संस्थापक और सिक्ख धर्म के दसवें गुरु गोविन्द सिंह के बेटों का बलिदान। अपने धर्म के लिए साहिबजादों ने अपने प्राणों का बलिदान तक दे दिया था। कहा कि पूरे देश में साहिबजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर शिक्षक प्रमोद रमोला, दिनेश बिष्ट, प्रकाश कैंथोला, प्रमोद रावत, नीरज रमोला, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।