जीवन में योग के महत्व पर दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के शिक्षा विभाग में योग एवं सूचना संचार तकनीकी विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कार्यशाला संयोजक प्रो. अनिल नौटियाल ने कहा कि योग भारतीय जीवन शैली का वैदिक काल से ही अभिन्न भाग रहा है। उन्होंने स्वस्थ शरीर के लिए योग अपनाने की बात पर जोर दिया
मुख्य वक्ता योग विभागाध्यक्ष डा.अनुजा रावत ने कहा कि वर्तमान जीवन शैली में बदलाव के कारण योग की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि नियमित तौर पर योग को अपनाया जाए तो शरीर से रोग कोसों दूर रहते हैं। शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. रमा मैखुरी ने योग को जीवन में व्यावहारिक रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्रो. गीता खंडूड़ी, डा. सिद्धार्थ मोहनी, डा. शंकर सिंह, शोधार्थी अर्चना एवं जयराम ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन लव बुटोला, अंजुलिका बिष्ट, पंकज देवराड़ी तथा मोहन प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर अनिल कौर, सपना, कुलदीप शर्मा, विरेंद्र, लोकेश, निधि, शीतल, सुरभि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *