उत्तराखंड

महिला थाना अल्मोड़ा में आयोजित जागरूकता गोष्ठी में विभिन्न विषयों पर दी जानकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। महिला थाना अल्मोड़ा में आयोजित जागरूकता गोष्ठी में उपस्थित लोगों को साईबर क्राईम, महिला अपराध, सुरक्षा सहित उनके अधिकारों व हेल्पलाइन नंबर आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा छात्र-छात्राओं, घरेलू, कामकाजी महिलाओं व आमजन को अपराधों एवं सुरक्षा के प्रति जागरुक किए जाने हेतु जनपद स्तर पर वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया है। अभियान के क्रम में सोमवार को थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा मीना आर्या के नेतृत्व में महिला थाना अल्मोड़ा में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। महिला थाना पुलिस टीम द्वारा गोष्ठी में उपस्थित लोगों को विभिन्न महवपूर्ण विषयों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। जागरुकता कार्यक्रम में महिलाओं को साईबर क्राईम के प्रति जागरूक किया। गोष्ठी में उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की जानकारी और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति मड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया। गोष्ठी में उपस्थित लोगों को महिला थाना के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्याध्शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!