छात्राओं को दी उनके अधिकारों की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डा. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय महाविद्यालय की महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से महिला उत्पीड़न एवं अपनी सुरक्षा के प्रति छात्राएं कितनी जागरूक हैं, विषय पर सर्वेक्षण किया गया।
सर्वेक्षण के दौरान महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से वार्ता की गई। प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में यदि किसी छात्रा को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह उनसे व महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रोफेसर आशा देवी एवं सदस्यों डॉक्टर जुनीष कुमार, डॉ. विनोद सिंह, डॉ प्रियंका अग्रवाल, डॉक्टर अरुणिमा, डॉक्टर नीता भट्ट, डॉक्टर प्रियम अग्रवाल, डॉ. सुमन कुकरेती से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है। प्रकोष्ठ अपने स्तर से शिकायत का निवारण करेगी। इस अभियान में प्रोफेसर डॉक्टर मुरलीधर कुशवाहा, डॉ. रमेश चौहान, डॉक्टर योगिता, डॉक्टर सरिता चौहान, डॉक्टर संजीव कुमार आदि ने भी अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *