कोटद्वार-पौड़ी

महिलाओं को दी उनके अधिकारों की जानकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं से अपने अधिकारों से प्रति जागरूक रहने की भी अपील की गई।
मंगलवार को जिला न्याय परिसर में राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट रवि शुक्ला ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्तियों, शिक्षिकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को इस उद्देश्य से प्रशिक्षित किया गया। साथ ही उनसे अपने संपर्क में आने वाली अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने की अपील की गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कुमार तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुये प्रतिभागी महिलाओं को विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्पर्क नम्बर से अवगत कराया गया। कहा कि किसी भी तरह की कानूनी सहायता की आवश्यकता होने पर उक्त नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला अधिवक्ता लक्ष्मी रावत व अमृता रावत ने उपस्थित होकर प्रतिभागी महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सिविल जज आशीष तिवारी ने किया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के कर्मचारीगण सम्पूर्णानंद बलूनी, कुलदीप नेगी, सरिता गैरोला, सावित्री देवी, नवीन मन्द्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
फोटो:6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!