घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मृत्यु

चमोली : शुक्रवार को कंडारीखोड़ बच्छुवाबाण लिंक मोटर मार्ग पर हुई बाइक दुर्घटना में गंभीर अवस्था में घायल 22 वर्षीय हेमंत पुत्र सुरेन्द्र सिंह ग्राम बच्छुवाबाण तल्ला का हल्द्वानी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। बतादें के शुक्रवार सुबह इस लिंक मोटर मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। इस दुर्घटना में कंडारीखोड़ निवासी 11 वर्षीय आजस्विन पुत्र स्व. कलम सिंह की मृत्यु हो गई थी। वही अब गंभीर घायल हेमंत ने भी उपचार के दौरान हल्द्वानी अस्पताल में गत 28 मई की रात दम तोड़ दिया। पूर्व प्रधान पान सिंह और जिपंस अवतार पुण्डीर का कहना है कि सड़क खस्ताहाल होना ही दुर्घटना का कारण बनी है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *