उत्तराखंड

इंटरार्क मजदूर संगठन अब 15 को सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में करेंगे बाल पंचायत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रपुर। पिछले लंबे समय से कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलित इंटरार्क मजदूर संगठन ने अब 15 जून 2022 को सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय रुद्रपुर में होगा विशाल बाल पंचायत के आयोजन का निर्णय लिया है। इसके अलावा 28 जून 2022 को इंटरार्क मजदूरों के किच्छा प्लांट के निकट चल रहे धरना स्थल पर होने वाली मजदूर-किसान महापंचायत के लिए तैयारी जोरशोर से शुरू कर दी है। शुक्रवार को इंटरार्क मजदूर संगठन के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि कंपनी मालिक और शासन प्रशासन की मिलीभगत को तोड़ने के लिए सिडकुल के मजदूर संकल्प बद्घ है। उन्होंने कहा कि इंटारर्क श्रमिक 16 अगस्त 2021 से कंपनी के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 16 मार्च को पंतनगर प्लांट के प्रबंधकों ने साजिश के तहत गैरकानूनी रूप से फैक्ट्री में ताला बंद कर 500 स्थायी श्रमिकों को बाहर कर दिया। वहीं किच्छा प्लांट में मनमानी करते हुए करीब 50 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद मजदूरों ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय ने अपनी गाइडलाइन में स्पष्ट किया कि 16 मार्च की तालाबंदी गैरकानूनी है। बावजूद आज तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। मजबूरन श्रमिकों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 15 जून को श्रम आयुक्त कार्यालय में बाल पंचायत और किच्छा में मजदूर-किसान महापंचायत के विभिन्न मजदूर संगठनों का समर्थन जुटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!